प्रतापगढ़ जंक्शन पर भटकता मिला नागालैंड का 10 वर्षीय बच्चा - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

प्रतापगढ़ जंक्शन पर भटकता मिला नागालैंड का 10 वर्षीय बच्चा

file: representational 
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जंक्शन परिसर में घूम रहे उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड से आया एक बच्चे को जीआरपी पुलिस  ने बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। सोमवार को सबेरे प्रतापगढ़ रेल स्थानक के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर दस वर्ष के एक नाबालिक बच्चे को लोगों ने चोरी करने  के संदेह में पकड़ लिया। जब बच्चे से लोगो ने पूछताछ करने की कोशिश कि तो लोगो को उसकी भाषा समझ में नहीं आई। जिसके बाद लोगों ने जीआरपी (पुलिस) को इस बारे में अवगत कराया। जीआरपी के सिपाहियों व मौके पर उपस्थित रेल के कर्मचारियों द्वारा बहुत समय तक पूछताछ के बाद यह मालूम लगाया जा सका कि बच्चा नागालैंड प्रान्त के डिवांग जिले का है। इसके पश्चात जीआरपी के सिपाहियों ने जिला अस्पताल में बच्चे का मेडिकल परिक्षण कराया व बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। 

जानकारी के मुताबित, वहां से बच्चे को बाल गृह ले जाया जायेगा, ऐसा सुनने में आ रहा है। पिछले हफ्ते भी जीआरपी पुलिस ने चिलबिला रेल स्थानक पर भटक रहे बिहार तथा झारखंड से आये (गम हुए) 3 बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया था।