![]() |
प्रतापगढ़| जिले के महेशगंज थाना अंतर्गत आने वाले गाँव रायगढ़ के प्रधानपति कुंवर मुन्नू सिंह के घर उनका परिचित इलाहाबाद के प्रीतम नगर निवासी अभिमन्यु सिंह रविवार के दिन आया। अभिमन्यु के पास लाइसेंस धारी पिस्टल थी।
बताते हैं कि रविवार शाम एकाएक अभिमन्यु, मुन्नू सिंह के घर से भाग गया। प्रधानपति ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस तलाश करती रही मगर मिला नहीं। सोमवार को सबेरे वह कुशहा गांव पहुंचा।
उसके धुल से सन चुके कपड़ो को देख गाँव के बच्चे पागल समझकर परेशान करने लगे। जिसके बाद गुस्से में आकर युवक व्यक्ति के घर की छत पर चढ़कर पिस्टल से हवाई फायरिंग करने लगा। दिनदहाड़े गोलीबारी की आवाज सुनकर इलाके में दहशत मच गई। गाँव वालो ने फोन करने पर UP डायल 100 सहित थाने की भी पुलिस तक पहुंच गई। युवक को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। उसके पास से बरामद करके पिस्टल थाने में सौंप दी गई है।
पुलिस का कहना है, अर्धविक्षिप्त है युवक
एसओ हरीनाथ भारती कहा है कि युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं है उसके घरवालो को खबर भेजी गई है।
