| घायल वृद्ध |
जिस थाने के सभी पुलिस कर्मी लाइन हाजिर कर दिए गए उसी रानीगंज थाना के अंर्तगत सचौली गांव के रहने वाले रामखेलावन गौतम जिनकी आयु 65 वर्ष है। वह मंगलवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक जामताली से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाले।पैसों में से बीस हजार रुपये निकाल कर वह अपनी साइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था। लगभग एक बजे जैसे ही वह दिलीपपुर रोड पर जरियारी मोड़ के पास पहुंचा तो बाइक सवार एक नकाबपोश ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिसकी वजह से वृद्ध गिर गया। उसके गिरते ही नकाबपोश बदमाश ने पहले उसे जमकर पीटा उसके बाद उसके बैग में रखे बीस हजार रुपये ले लिए फिर दिलीपपुर की तरह भाग गया। मजबूर और घायल वृद्ध के द्वारा जोर जोर से चिल्लाने व शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों द्वारा घटना की जानकारी यूपी-100 पुलिस को दी गई। तब तक वृद्ध के परिवार के सदस्य आ गए उनके साथ वृद्ध बैंक वापस पहुंचा और जंहा उपस्थित सिपाही को लूट की पूरी जानकारी दी।
इस घटना से दुःखी रामखेलावन ने पुलिस को बताया कि उसने बैंक में एक नवयुवक से बीस हजार रुपये का विड्राल भरवाया था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने विड्राल भरने वाले युवक को ही हिरासत में ले लिया। फिलहाल उसी युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।