मान्धाता थाने में तैनात मुंशी ने नाबालिक बालक से किया कुकर्म - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 20 दिसंबर 2017

मान्धाता थाने में तैनात मुंशी ने नाबालिक बालक से किया कुकर्म

ग्राम सरनपुर(बदला हुआ नाम) थाना मान्धाता निवासी अनिल(बदला हुआ नाम) उम्र 14 वर्ष दिनांक 17 दिसम्बर समय 05:00 बजे मान्धाता से अपने घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में उसे राजेन्द्र यादव मिला उसने बालक को रोक लिया और लाला के बाग के पास एक खाली मकान में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। जब बालक ने विरोध किया तब उसने उसे मारा पीटा और गाली-गलौच देकर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।
जब बालक अपने घर पहुंचा तो उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया तो घर के लोग गुस्से में थाने गए लेकिन सिपाही होने की वजह से नहीं कोई सुनवाई भी नहीं हुयी । बालक कक्षा 10 का छात्र है जिसका मेडिकल मान्धाता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में करवाया गया । जिसमें कुकर्म की घटना पूरी तरह से सही पाए गई। परिजनों का कहना है एस.ओ. इस मामले पर कुछ बोल ही नहीं रहें हैं । मुंशी भी दो दिन से गायब है। लोग बता रहे हैं उसे मामले को रफा दफा होने तक घर भेज दिया गया है।