![]() |
सांगीपुर थाना अंतर्गत सुजाखर लाला का पुरवा गांव की रहने वाली सावित्री पत्नी कड़ेदीन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिला है। मंगलवार के दिन करीब 3 बजे महिला दीवानगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच से रुपये निकालने के लिए अपने देवर बृजलाल के साथ आयी थी। और बैंक से 40 हजार रुपये निकाले। इस दौरान उसने एक अनजान अद्मक को पैसे गिनने के लिए दिए। वह अनजान व्यक्ति रुपये गिनकर बाहर आया। उसके बाद ज्यों ही महिला बैंक के बाहर आयी कि वह रुपयों से भरा थैला छीन लिया और बाहर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर खड़े अन्य बदमाशो के साथ भाग खड़े हुए। अचानक हुए इस तरह के घटना से महिला से अवाक रह गई। उसने शोर मचा कर भीड़ इकट्ठा किया। लेकिन जब तक लोग पूरे मामले को समझ पाते तब तक लूटेरे किठावर रोड पर मोटरसाइकिल से भाग निकले। मामले की जानकारी UP डायल 100 को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर सांगीपुर पुलिस के साथ ही CO लालगंज रमाकांत यादव, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बसंतलाल ने भी पीड़ित महिला से मामले की पूछताछ की। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए बैंक में लगे CCTV कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही है। पुलिस ने कहा है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट लिख ली गई है। मामले में कार्रवाई जारी है।
