![]() |
प्रतापगढ़| जिले के उदयपुर थाना अंतर्गत अठेहा बाजार में टैंकर द्वारा टक्कर मारने के बाद किशोर की मौत हो गई, इस पर शुक्रवार सुबह मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा देकर जाम हटाने में सफल हुई।
अठेहा बाजार के पंचर बनाने वाले जालिम का १२ वर्षीय भतीजा राजा बृहस्पतिवार को शाम रोड क्रॉस कर रहा था। सांगीपुर की तरफ से आ रही एक टैंकर ने उसे बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी दर पर मौत हो गई। बाजार वासियों ने पीछा कर टैंकर के ड्राईवर को गौरीगंज (अमेठी जिला) में पकड़ लिया। पुलिस घटना के बाद लाश को बरामद किया। शुक्रवार की सुबह अठेहा बाजार में गाँव वालो ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसओ अरुण कुमार ने टैंकर मालिक से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया और समझा बुझाकर जाम हटवाया।


