![]() |
पट्टी, प्रतापगढ़| बृहस्पतिवार की रात घरेलु कलह से नाराज एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली, जिसे हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पट्टी थाना अंतर्गत आने वाले गाँव गड़ौरी खुर्द के रहिवासी चंदू पांडेय का 35 वर्षीय पुत्र नन्हे पाण्डेय ने बृहस्पतिवार देर रात घर में पड़ा जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत ख़राब होते देख घर वाले उसे इलाज के लिए सीएचसी पट्टी ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजनो ने लाश को लेकर घर चले आये। शुक्रवार को बिना पुलिस को मामले की जानकारी दिए ही परिजनों ने शव का दाह संस्कार करा दिया। गाँव वालो में चर्चा है कि युवक ने परिजनों से नाराज होकर जहर खाकर आत्महत्या की है।
