अठेहा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से एक बालक की गुरुवार को दर्दनाक मौत हो गयी, घटना से बालक के परिजनों में कोहराम में मच गया ।
सांगीपुर ब्लॉक के अठेहा बाजार में जालिम हवा महल के संचालक का पुत्र पतंग खरीदने अठेहा चौराहे पर गया था । वापसी के दौरान सड़क पर दूसरी तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टैंकर चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। बाजारवासियों के घटना स्थल पर पहुंचने से पूर्व ही उस बालक ने अपनी सांसें तोड़ दी। इस घटना में बालक का पूरा सिर छत-विछत हो गया। बालक के परिजनों को जब सूचना मिली तो वह स्तब्ध रह गए और उसके पूरे परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना से पूरे अठेहा बाजार में शोक की लहर दौड़ गयी। उदयपुर पुलिस ने मृत बालक के पिता से तहरीर लेकर उक्त अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी ।
गुरुवार, 28 दिसंबर 2017
टैंकर से कुचल कर बालक की मौत, सूचना मिलने पर परिजनों में मचा कोहराम
Tags
# हादसा
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
हादसा
Labels:
हादसा

