शनिदेव मंदिर में चोरी की वारदात हुई CCTV कैमरे में कैद, छानबीन जारी - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 24 दिसंबर 2017

शनिदेव मंदिर में चोरी की वारदात हुई CCTV कैमरे में कैद, छानबीन जारी

CCTV कैद हुई शनिदेव मंदिर में चोरी की घटना 
मान्धाता  | विश्वनाथगंज स्थित जिले का एकमात्र और प्रसिद्द शनिदेव मंदिर में  बेखौन्फ नकाबपोश चोरो ने शनि देव के सिर पर विराजमान चांदी का मुकुट और रुपयों से भरा दानपेटी उठा ले गए। शनिवार की सुबह चोरी की वारदात का पता लगने पर धाम में लगे CCTV कैमरे का फुटेज खंगाला गया तो पाया गया तो चोरों की पूरी करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गई।

मान्धाता थाना अंतर्गत विश्वनाथगंज के कुश्फारा गाँव स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में शनिधाम पुलिस चौकी भी है। धाम से बिलकुल लगकर PAC का कैम्प भी है। घटना पुलिस के नाक के निचे से हुआ, लेकिन पुलिस को भनक तक भी न लगी। हालाकि शनि धाम में लगे CCTV कैमरे में कैद हुए विडियो के मुताबित सीढ़ी के रास्ते दो चोर  रात में धाम में घुसे। चोर जैकेट और जींस का पैंट पहने हुए और मुंह पर कपडा बांध कर चेहरा ढंके हुए थे। एक चोर मन्दिर के द्वार के पास रूक था, जबकि दूसरा चोर मंदिर में प्रवेश करके काफी समय तक दान पेटी तथा अन्य सामान टटोलता रहा। फिर वह मंदिर से त्रिशूल लिया और शनिदेव की प्रतिमा तक आया। त्रिशूल वहीं रखकर शनि महाराज की प्रतिमा से करीब आधा किलोग्राम चांदी का मुकुट लेकर बाहर अपने दुसरे साथी को थमा दिया। मुकुट चुराने के बाद चोर फिर से मंदिर में प्रवेश कर दानपेटी का पूरा रुपया निकाल लिया। इसके बीच लोगो का कुछ आहट सुनकर दोनों चोर भाग गए।

पुलिस का बयान 
मान्धाता के एसओ एम०पी० सिंह ने कहा कि पर्यटनस्थल शनिदेव धाम से चांदी का मुकुट और दानपेटी का रुपया चोरी हुआ है। मामले की छानबीन जारी है।