![]() |
प्रतापगढ़ | शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने देश के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस पार्टी दफ्तर में मनाया। सपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने चरण सिंह जी को धरतीपुत्र की संज्ञा देते हुए उनके आदर्शों पर चलने और उनके बताये मार्गो को अनुकरण करने का संकल्प लिया।
मुख्यालय स्थित ऑफिस पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हुजूम था। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सपा जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल ने बताया कि उके द्वारा किये गए लोक हित के कार्यों से वें लोगो की स्मृति में आज भी जिन्दा हैं। चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। उन्होंने किसान व पिछड़े वर्ग के हित व कल्याण के लिए पूरी जिन्दगी संघर्ष किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा बताये गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व MLA श्याद अली, नागेन्द्र सिंह यादव उर्फ़ मुन्ना, श्यामू ओझा, कुंवर शांतनु सिंह, अनीस अहमद, महिमा गुप्ता, रामसिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।
