तेंदुए को ज़िंदा जलाने के बाद ग्रामीणों पर हुआ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी और जेल जाने के डर से मचा हडकंप - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 24 दिसंबर 2017

तेंदुए को ज़िंदा जलाने के बाद ग्रामीणों पर हुआ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी और जेल जाने के डर से मचा हडकंप


प्रतापगढ़| जिले के बाघराय थानाक्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव में तेंदुए के आतंक से परेशान होकर गाँव वालो ने तेंदुए को जिन्दा जला डाला। अब ग्रामीणों पर आईपीसी व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दायर हो गया है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराने के पस्चात चिलबिला के जंगल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शुक्रवार  को बूढ़ेपुर गांव में गाँव वालो को घायल करने के बाद तेंदुआ एक नलकूप के कुंए में जा फंसा। ग्रामीणों ने वन विभाग को कॉल कर मामले से अवगत कराया लेकिन विभाग के अधिकारी तब भी मौके पर नही पहुंचे। तो तेंदुए के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने खुद इसका हल निकाला और कुंए में जलता हुआ पुआल डाल दिया। जिससे तेंदुए की बुरी तरह झुलस गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने पानी डालकर आग बुझाई। जिसके बाद कुंए को टीन से ढांक कर कानपुर से वन विभाग की टीम का आने का इंतज़ार किया गया। मगर आधी रात कुंए में तेंदुए की हलचल बिलकुल बंद हो गई तो वन विभाग के कर्मचरियो ने बांस की मदद से तेंदुए को कुरेदा। बावजूद तेंदुए ने कोई हरकत नहीं किया तो वन विभाग की टीम हिम्मत कर कुंए में उतरी। कुंए में उतरने पर मालुम चला कि तेंदुए की मृत्यू हो चुकी थी। जिसके बाद वन विभाग द्वारा तेंदुए के शव को प्रतापगढ़ लाया गया, जहाँ उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद चिलबिला के जंगल में तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया गया। 
वहीँ वन रक्षक महारानीदीन यादव की शिकायत पर बाघराय थाने में बूढ़ेपुर गाँव के अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध केस दर्ज हो गया है। गिरफ्तारी और हवालात जाने के भय से ग्रामीणों में हडकंप का माहौल है।

दम घुटने से मरा तेंदुआ 
प्रतापगढ़ शहर के सदर पशु चिकित्सालय के डॉ० नासिर के अगुवाई में तीन चिकित्सको के पैनल ने तेंदुए के लाश का पोस्टमार्टम संपन्न हुआ। पाया गया कि तेंदुए के शरीर पर कई चोट के निशान है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बारे में कोई कुछ कहने को बिलकुल भी तैयार नहीं मगर सूत्रों के अनुसार तेंदुए की मौत दम घुटने के कारण हुई है।

पुलिस का बयान, नही हुआ है अब तक कोई गिरफ्तार 
बाघराय एसओ नागेन्द्र नागर ने कहा है कि वन रक्षक महारानीदीन यादव की तहरीर पर बूढ़ेपुर गाँव के दर्जनों अज्ञात गाँव वालो के विरुद्ध मुकदमा दायर कर लिया गया है। मगर किसी को अभी तक अरेस्ट नही किया गया है।