प्रतापगढ़ में कई ट्रेने रद्द, आज 6 घन्टे के लिए मेगा ब्लाक, ट्रेने रहेंगी प्रभावित, जाने पूरी खबर - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 24 दिसंबर 2017

प्रतापगढ़ में कई ट्रेने रद्द, आज 6 घन्टे के लिए मेगा ब्लाक, ट्रेने रहेंगी प्रभावित, जाने पूरी खबर

Pratapgarh junction, pratapgarh railway station

प्रतापगढ़| चिलबिला-प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच स्थित गेट क्रमांक 83 सी रामलीला ग्राउंड के पास रेलवे ने अंडरपास का निर्माण काम जोरो शोरो से प्रगति पर है। निर्माण कार्य हेतु शनिवार को ही क्रेन, जेसीबी सहित अन्य जरुरी मशीनें आ गई है और निर्माण सामग्री भी गिरा दी गई है। शनिवार सुबह से जेसीबी से रेलवे लाइन के दोनों तरफ खुदाई का कार्य चल रहा है। इसलिए रविवार के दिन 24 दिसंबर  यानी आज छह घंटे के लिए मेगा ब्लाक रहेगा।
मेगा ब्लाक मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने अंडरपास के निर्माणाधीन कार्य को जल्दी पूरा कराने के लिए प्रयत्नशील है। निर्माण के कारण रेलवे फाटक से लोगों का आवागमन पूर्णतः ठप्प रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडा। सहायक मंडल अभियंता आर०एल० सचान ने ऐलान किया है कि अंडरपास के निर्माण हेतु रविवार को 6 घंटे का मेगा ब्लाक लिया गया है। अतः रविवार को दोपहर 2 बजे तक अंडरपास का निर्माण कार्य संपन्न हो जाएगा। वहीं रेलवे का अंडरपास बन जायेगा तो क्षेत्र के लोगों को इससे काफी साहूलियत होगी।


मेगा ब्लाक से रहेगी ट्रेनें प्रभावित
चीफ पी०डब्ल्यू०आई० रमाशंकर कहा है कि रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेगा ब्लाक रहेगा। इस बीच ट्रेनों का संचालन भी अवरोधित रहेगा। वहीं, मेगा ब्लाक के कारण रेलवे प्रशासन ने बनारस से लखनऊ जाने वाली BL पैसेंजर (गाडी क्रमांक 54255-54256), रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाडी क्रमांक  14201-14202) और प्रयाग-फैजाबाद थ्रीएफ पैसेंजर (गाडी क्रमांक 54373-54374) को रद्द किया गया है। इसके अतरिक्त हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल (गाडी क्रमांक 13005-13006) और लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाडी क्रमांक  14204) लखनऊ, सुल्तानपुर वाया वाराणसी को जाएगी।