
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से सम्बन्धित दो दिवसीय प्रशिक्षण आज कैम्प कार्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण में शासन और नागरिकों के केवल एक ही कॉल पर जनता की समस्याओं पर त्वरित निस्तारण किया जायेगा। कॉल सेन्टर पर आयी हुई शिकायतों को अधिकारियों के यूजर आई0डी0 पर शिकायते दर्ज करायी जायेगी। आई0जी0आर0एस0 पर आयी हुई शिकायतें निचले स्तर से प्रारम्भ होकर एल0-1 (सम्बन्धित विभाग) पर आयेगी यदि इसे 15 दिन में निस्तारित नही किया गया तो यह शिकायत-एल-2 (एस0डी0एम0) अधिकारियों के पास चली जायेगी। अगर यदि 7 दिनों के अन्दर एल-2 की शिकायतो का निस्तारण नही किया जाता है तो यह एल-3 (जिलाधिकारी) अधिकारी के पास जायेगी।
यदि 7 दिनों के अन्दर निस्तारण नही किया जाता है तो वह एल-4 (शासन स्तर/मण्डलायुक्त) पर चली जायेगी। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि यदि शिकायत सही पायी जाती है तो उसकी जांच की जायेगी। यदि शिकायत पुलिस विभाग से सम्बन्धित है तो इसकी आख्या पुलिस विभाग द्वारा दी जायेगी। प्रशिक्षण में एन्टी भू-माफिया पोर्टल पर भी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। आज के प्रशिक्षण में उपजिलाधिकारी सदर पंकज वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, एन0आई0सी0 नेटवर्किंग मैनेजर जितेन्द्र सिंह सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।