राजकीय/स्ववित्त पोषित शैक्षिक संस्थाये छात्रावास निर्माण कराये जाने हेतु अपना प्रस्ताव 10 जनवरी तक प्रस्तुत करें-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017

राजकीय/स्ववित्त पोषित शैक्षिक संस्थाये छात्रावास निर्माण कराये जाने हेतु अपना प्रस्ताव 10 जनवरी तक प्रस्तुत करें-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी



 जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ज्योति त्रिवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओ के लिये जनपद में छात्रावास निर्माण योजना के अन्तर्गत राजकीय शिक्षण संस्थानों यथा-इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेजो/आयुर्वेदिक/होम्योपैथिक कालेज, विश्वविद्यालय, पॉलीटेक्निक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डिग्री कालेजो एवं सहायता प्राप्त/स्ववित्तपोषित कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओ के लिये छात्रावास निर्माण कराया जाना है, जिस हेतु निर्विवाद व समतल भूमि की उपलब्धता के आधार पर छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव आमंत्रित किया जाता है। इच्छुक राजकीय/स्ववित्त पोषित शैक्षिक संस्थायें अपना प्रस्ताव विलम्बतम् दिनांक 10 जनवरी 2018 तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।