
प्रतापगढ़ में बढ़ती भीषण ठण्ड को देखते हुये जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने आज अम्बेडकर चौराहा, जिला पुरूष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल एवं रेलवे स्टेशन पर दर्जनों गरीबो, विकलांगो एवं वृद्धो को जो ठण्ड से सिकुड़ रहे थे उन्हें कम्बल वितरण किया ताकि वे ठण्ड से अपने आपको बचा सके। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सोमदत्त मौर्य, मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह वर्मा एवं उप जिलाधिकारी सदर पंकज वर्मा उपस्थित रहे।
