मानसिक रूप से कमजोर युवक की कुएं मे गिर कर मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 6 दिसंबर 2017

मानसिक रूप से कमजोर युवक की कुएं मे गिर कर मौत

                                                 

  प्रतापगढ बाघराय थाना अंतर्गत ग्राम फूलपुर रामां का एक युवक जिसका नाम जयप्रकाश उर्फ़ मादुल है। जो कि मानसिक रूप से कमजोर है। उसका इलाज चल रहा था जयप्रकाश की पत्नी बेबी ने बताया कि इलाज के बाद भी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। वह हमेशा नींद में ही चलते थे कल रात में भोजन करने के बाद शौच जाने की बात कहकर घर से निकला। रात भर खोजने के बाद भी कहीं पता नहीं चला आज सुबह गांव के बच्चे घर से 100 मीटर दूरी पर खेल रहे थे। खेलते समय किसी बच्चे की निगाह सूखे कुएं में गई देखा की जयप्रकाश उसी सूखे कुएं में मृत पड़े हुए थे। तुरंत आकर बच्चों ने मृतक की पत्नी बेबी को सूचना देते हुए। गांव के लोगों को बताएं गांव वाले फौरन थानाध्यक्ष बाघराय को फोन द्वारा सूचित किया मौके पर थानाध्यक्ष बाघराय अपने साथी को साथ लेकर मौके पर पहुंचे जांच किए लाश निकाली गई मृतक का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजी गई।