बिजली न होने पर बिजली कर्मी उपभोक्ताओं का फोन तक नहीं उठाते - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 21 दिसंबर 2017

बिजली न होने पर बिजली कर्मी उपभोक्ताओं का फोन तक नहीं उठाते



यूपी सरकार बिजली को लेकर बहुत बड़े-बड़े दावे करती नजर आती है।वही बिजली विभाग की स्थिति यह है कि बिजली ना होने पर अगर उपभोक्ता फोन करते हैं तो बिजलीकर्मी उनका फोन तक रिसीव नहीं करते हैं ताजा मामला पट्टी नगर से सटे गांव बीबीपुर का है जहां पर गुरुवार को बिजली अचानक गुम हो गई तो वहां के रहने वाले अमित सिंह ने बिजली विभाग पट्टी तथा चिलबिला पावर हाउस से लेकर कई अधिकारियों को फोन लगाना शुरु किया लेकिन हैरत की बात यह रही कि दोपहर तक लगातार फोन करने के बावजूद भी किसी अधिकारी व कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला गांव के विपिन सिंह यश प्रताप सिंह अधिवक्ता अभिषेक सिंह विनय सिंह सहित कई उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।