प्रतापगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 30 साल की दलित विधवा मूक बधिर महिला की मां ने बुधवार को कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी है। इसमें कहा कि 17 दिसंबर को दिन में 10 बजे परिवार के अन्य सदस्य खेती-बारी करने गए थे। इस बीच घर में बेटी को अकेली देख इलाके के एक अधेड़ ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर आरोपी ने उसे मारापीटा की धमकी भी दी। इधर पीड़िता के परिजन जब घर वापस पहुंचे तो उसने रोते बिलखते इशारे में घटना की जानकारी दी। दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सुन पुलिस के भी होश उड़ गए। कोतवाल तुषार दत्त त्यागी ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं मारपीट के अलावा एससीएसटी का भी मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित महिला को बुधवार को पुलिस देखरेख में मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया गया। इस पर सीओ रमाकांत यादव का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
कुछ लोगों का कहना यह भी आरोपी से पूछताछ करके छोड़ । हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। उसके अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।
