प्रतापगढ़ जिला अपराध के मामले में दिनप्रति आगे बढ़ता जा रहा है। यूपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए रोज नये दावे करती है और प्रतापगढ़ में महिला जरा भी सुरक्षित नहीं है ऐसे में शौच के लिए खेतों में गई कक्षा नौ युवती रविवार शाम को और वहीं से गायब हो गई। देर रात तक नहीं लौटी तो परिवार वालों ने गुमशुदगी कीशिकायत दर्ज करायी। खोजबीन भी करते रहे। तीसरे दिन मंगलवार को उसकी मां के पास फोन आया, जिसमें छात्रा के इलाहाबाद के दहियापुर बाजार में होने की जानकारी मिली। छात्रा की मां उसे जा कर अपने साथ घर ले आई। बुधवार को किशोरी, मां के साथ रानीगंज थाने पहुंची व घटना की शिकायत दर्ज करायी है। उसका आरोप है कि वह जब लौट रही थी तभी गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक ने उसे बुलाया। वह वहां गई तो वहां पहले से ही तीन युवक मौजूद थे। चारों ने उसे तमंचे दिखाकर वाहन में बैठा लिया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर फिर बेहोश कर दिया। मंगलवार को होश में आने पर उसने खुद को इलाहाबाद के होलागढ़ थाना अंतर्गत दहियावां बाजार में पाया। स्थानीय लोगों की मदद से घर पर सूचना दी। एसओ जय कुमार के मुताबिक एसआइ को जांच के लिए भेजा गया है। गुरुवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सोमवार रात लगातार बढ़ते अपराधों के मद्देनजर थाने का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर कर दिया गया था।
गुरुवार, 21 दिसंबर 2017
Home
अपराध
शौच के लिए खेतों में गई कक्षा नौ की एक छात्रा को तमंचा दिखाकर अगवा करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म
शौच के लिए खेतों में गई कक्षा नौ की एक छात्रा को तमंचा दिखाकर अगवा करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म
Tags
# अपराध
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Nitish tiwari
अपराध
Labels:
अपराध
