![]() |
पट्टी, प्रतापगढ़| जिले के पट्टी क्षेत्र में बुधवार की रात संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मृत्यू हो गई। बेटी द्वारा हत्या का शक जाहिर करने पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
पट्टी कोतवाली अंतर्गत आने वाले गाँव कठार की रहने वाली 65 वर्षीय महिला जिसका नाम बबना देवी बतया जा रहा है, उसकी मौत हो गई है। बबना के पति रामदुलार यादव की लगभग 5 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मृतिका के दोनों पुत्र रामलखन और शिवकुमार मुंबई, महाराष्ट्र में रहते हैं। महिला अकेले ही घर पर रहती थी। बुधवार की रात शिवकुमार ने कई दफा अपनी माँ (बबाना देवी) के मोबाइल फोन पर कॉल किया, मगर फोन पिक अप नही किया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह भी कॉल पिक अप नहीं हुआ, जिसके बाद बेटे शिव कुमार ने पड़ोसी सीता के मोबाइल फोन पर कॉल किया। और उसे अपने घर भेजा, ताकि माँ से फ़ोन पर बात हो जाये। लेकिन जब पड़ोसन सीता घर पहुंची तो पाया कि बबना घर के बरामदे में चारपाई पर मरी पड़ी मिली। माँ मौत की खबर सुनते ही बबना की बेटी सरस्वती अपने ससुराल सदर कोतवाली क्षेत्र के गाँव सराय सागर से कठार पहुंची। बेटी ने माँ की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद कोतवाल राजेश कुमार और एसआई मनोज सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस का बयान
कोतवाल पट्टी राजेश कुमार ने कहा कि मृतिका बबना देवी की पुत्री सरस्वती की शिकायत पर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के पश्चात ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
