![]() |
प्रतापगढ़| यूपी के जेलों की दयनीय हालत कोई रहस्य नहीं रह गया है। सभी इससे भलीभांति परिहित है। योगी सरकार और प्रशासन द्वारा किये गए ढेरो दावों के बावजूद जेलों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है। हाल में जौनपुर जेल में अपराधी कैदियों में पानी पीने को लेकर मारपीट की घटना हो गई थी। अब इस घटना के महज 2 दिन बाद ही प्रतापगढ़ जिले के बंदीगृह में बंद एक कैदी द्वारा सोशल मीडिया साईट फेसबुक पर अपनी सेल्फी अपलोड किए जाने से प्रशासन दांग रह गए है।
चार महीने पहले एक ट्रक की लूट के प्रकरण में जेल में कैद शातिर लूटेरे ने जेल के अन्दर मोबाइल फोन का यूज़ करते हुए सोसल ममीडिया साईट फेसबुक पर जेल के अन्दर की फोटोस अपलोड की है। यह स्थिति तब है जब कारागृह के अधिकारी जेल में निरंतर तलाशी अभियान चलाने का दंभ भरते हैं।
![]() |
| लूट का अपराधी कैदी का वायरल सेल्फी |
नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ मोहल्ला निवासी ट्रक लूट के आरोपित को चार महीने पूर्व पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा है। तब से वह बंदीगृह में अपने साथियों के संग रह रहा है। सूत्रों के मुताबित आरोपित रोहित तिवारी ने जेल के अन्दर से 4G मोबाइल फोन से सेल्फी लेकर कुछ दिन पूर्व फेसबुक पर डाली थी। जेल में बंद सजा काट रहे कैदी द्वारा सेल्फी ले कर अपलोड करना, सभी को हैरान कर दिया है। वहीं , जेल के अधिकारी निरंतर जेल में तलाशी अभियान शुरूकर के मोबाइल फोन बरामद करने का दावा करते हैं। मगर जेल के अन्दर शातिर कैदी सुरक्षा व्यवस्था को मात देते देते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल बेखौन्फ़ कर रहे हैं।
जेल प्रशासन का बयान
जेल अधीक्षक आर०के०त्रिपाठी, जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल में लगातार तलाशी अभियान जारी रहा है। यदि किसी ने जेल के अन्दर से फोटोज अपलोड की है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

