गजेहडा जंगल में बनेगी देल्हूपुर चौकी, अब इस क्षेत्र के अपराधियों पर लग सकती है लगाम - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 26 दिसंबर 2017

गजेहडा जंगल में बनेगी देल्हूपुर चौकी, अब इस क्षेत्र के अपराधियों पर लग सकती है लगाम



प्रतापगढ़ की बात हो तो सबसे पहले अपराध की बात होती है। मान्धाता कोतवाली का गजेहडा जंगल में आज शासन द्वारा प्रस्तावित थाना का बोर्ड लगा कर शुभारंभ कर दिया गया। इस मौके पर देल्हूपुर चौकी प्रभारी हरिशम्भू सिंह ने बताया कि दो दिन बाद नींव खोदने का काम शुरू कर दिया जाएगा। गजेहडा में पहले से बने पुलिस बूथ से सौ मीटर की दूरी पर नये थाना का निर्माण का बोर्ड लगा दिया गया। नये थाना के लिए गजेहडा प्रधान निरंजन देवी विनोद कुमार ने एक बीघा अठारह बिस्वा जमीन का प्रस्ताव कर के विभाग को सौंपा है।
पुलिस विभाग का कोई भी आला अफसर मौजूद नही था यहां तक कि सीओ रानीगंज तथा कोतवाली मानधाता के प्रभारी महा माया प्रताप सिंह भी नहीं थे। मौजूद काफी दिनों से शासन प्रतापगढ़ जनपद मे अपराध को देखते हुए नये थाने बनाए जाने की पूरी कोशिश क्षेत्रीय विधायक मत्री के द्वारा आवाज उठाई गई थी। आज वह सपना साकार योगीजी की सरकार मे पूरा हुआ।