![]() |
कालूराम लगभग 3 महीने पहले घर से अचानक लापता हो गये। बहुत ढूढ़ने पर नहीं मिले तो थकहार कर परिवार वालों ने संबंधित थाने में इसकी जानकारी दी लेकिन सुराग नहीं मिला। रविवार को रात में कालूराम घूमते घूमते मेरठ के खरखौदा कस्बा जा पहुंचे। वह खरखौदा जनता इंटर कालेज के लिपिक जो ख़ुद अमेठी जिले के निवासी हैं। इनका नाम राजकुमार है और वृद्ध इनके इसी कस्बे स्थित घर पहुंचे और कुछ खाने पीने को मांगा। राजकुमार ने जब वृद्ध से जानकारी ली तो वह प्रतापगढ़ जिले के निकले पड़ोसी जिला होने के कारण राजकुमार ने इसे गम्भीरता से लिया और वृद्ध के परिवार वालों को पूरी सूचना दी। जानकरी मिलने पर दिल्ली से ही परिवार के लोग सोमवार को मेरठ के खरखौदा पहुंचे वृद्ध को अपने साथ ले गए।
