सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र के मारकुंडी गांव के पास रविवार को खाई में चलता हुआ ट्रक पलट गया जिससे रानीगंज के दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार को जब सुबह दोनों का शव उनके गांव पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया।
सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में सुबह के समय ईंटों से भरा हुआ एक ट्रक बेकाबू होकर खाई में गिर गया। बड़ी बुरी तरह से हुई इस दुर्घटना में ट्रक के चालक समेत सहायक चालक की मृत्यु हो गई। यह ट्रक पहाड़ी के रास्ते से 150 फुट गहरी खाई में जा गिरा। इस बड़े हादसे में ईंट से लदे ट्रक के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए और ट्रक ड्राइवर व सहयोगी ड्राइवर की मौत डैशबोर्ड से दब जाने की वजह से हो गई।
पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों की पहचान अशफाक (26) और मोहित पांडेय (28) के रूप में हुई है। दोनों प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे। इन दोनों को पोस्टमार्टम के बाद प्रतापगढ़ के लिए भेज दिया गया।
सोमवार की सुबह दोनों शव प्रतापगढ़ पहुंचे तो पूरा क्षेत्र ग़मगीन हो चला। रानीगंज के विष्णुपुर गांव निवासी अशफाक (26) ट्रक जो ट्रक ड्राइवर था और उसका सहयोगी ड्राइवर भी था जिसका नाम मोहित पांडेय (24) था। मोहित पचरास गांव का निवासी था। उक्त हादसे में अशफाक और मोहित की तुरंत ही मौत हो गई जबकि तीसरे जुनैद नाम के व्यक्ति का इलाज चल रहा है। जुनैद ट्रक पर खलासी का कार्य करता था। सोनभद्र में हुए पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह गांव में मृतकों का शव पहुंचा तो परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। दोनों मृतकों के दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा थी।इस घटना से दोनों गांव के लोग सदमे में हैं और दुःखी भी हैं।