भीषण ठण्ड,शीतलहरी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों बंद रहेगें - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 26 दिसंबर 2017

भीषण ठण्ड,शीतलहरी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों बंद रहेगें




प्रतापगढ़भीषण शीत लहर , ठण्ड व कोहरे के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों तथा कक्षा 1 से 8 तक संचालित सहायता प्राप्त व कान्वेंट स्कूल आगामी 28 दिसम्बर तक बंद रहेंगे इस अवधि में शिक्षक स्कूल में मौजूद रहेंगे। मंलवार को ठण्ड में और इजाफा होने की स्थिति में यह निर्देश दिए गए है।
        बीएसए ने आदेश का कड़ाई से पालन किये जाने का  निर्देश देते हुए कहा है कि कक्षा 1 से 8 तक संचालित होने वाले विद्यालय खुले पाये गए तो संबंधित विद्यालय के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बीएसए ने जिले के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराये जाने के भी निर्देश दिए है।