![]() |
प्रतापगढ़| शनिवार को जिले के रामपुर खास विधानसभा अंतर्गत रानीगंज कैथोला स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व रामपुर खास विधयिका आराधना मिश्रा उर्फ़ मोना उपस्थित रही। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्या अतिथियों द्वारा किया गया।
![]() |
इस मौके पर छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, गीतों से कार्यक्रम में चार चाँद लगाया। वही राज्यसभा MP प्रमोद तिवारी ने अपनी व अपनी विधायक बेटी आराधना मिश्रा उर्फ़ मोना की तरफ से कॉलेज को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर क्षेत्र की MLA आराधन मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र को शिक्षा की दृष्टी से मजबूत व संपन्न करने हेतु वह हर संघर्ष करेंगीं।
कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान प्रबंधक लालगीतेश्वर प्रताप सिंह, शरद सिंह, अर्जुन जायसवाल, छोटेलाल सिंह, रामचंद्र तिवारी, ज्ञानेंद्र सिंह, जयसिंह, रामकृष्ण तिवारी, देशराज यादव अदि उपस्थित रहे।

