हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों मार पीट - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 24 दिसंबर 2017

हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों मार पीट


आजकल आदमी में जरा सी बात पर झगड़ा करने पर अमादा है। ऐसी ही एक घटना अंतू थाना क्षेत्र के बासूपुर निवासी इंद्रजीत पुत्र सुधाकर पांडेय रविवार दोपहर घर में खाना खाने के लिए बैठा कि उसने अपनी बहन पूजा से पानी लाने को कहा। वह हैंडपंप पर पानी भरने पहुंची तो वहां पड़ोसी चंदन बाल्टी में पानी भर रहा था। कि पूजा एक गिलास पानी लेने के लिए बोली तो वह गालीगलौच करने लगा। इसे लेकर विवाद बढ़ गया। चंदन पक्ष के लोगों ने पूजा को मारना पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर इंद्रजीत और उसकी मां चंद्रावती पहुंची तो उन्हें भी पीटा। हमलावरों ने इंद्रजीत के दरवाजे पर रखी साइकिल, तख्त की भी  तोड़ दी। साथ ही रिहायशी छप्पर में आग लगा दी। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े और आग बुझाई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में इंद्रजीत की शिकायत पर पुलिस ने चंदन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।