प्रतापगढ़:पट्टी से अपने घर लौट रहे युवक की रविवार की शाम चार पहिया वाहन की जोरदार टक्कर से मौत हो गई। मौजूद लोगों ने मोबाइल के माध्यम से परिजनों को सूचना दी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरारी गांव निवासी राधेश्याम मिश्रा पुत्र उदय शंकर मिश्रा रसूला गांव स्थित टेलीफोन एक्सचेंज पर प्राइवेट काम करते हैं। रविवार को वह डीजल लेने के लिए पट्टी बाजार आया हुआ था। वह शाम लगभग 6:00 बजे घर के लिए लौट रहा था कि पट्टी रानीगंज मार्ग पर जलालपुर के समीप पहुंचने पर सामने से आ रहे किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसका सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौजूद आसपास के लोगो ने दुर्घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जेब में रखे मोबाइल की सहायता से परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। राधेश्याम माँ बाप का इकलौता बेटा था।