कार के गेट की वजह से ट्रैक्टर से कुचल कर युवक की मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 25 दिसंबर 2017

कार के गेट की वजह से ट्रैक्टर से कुचल कर युवक की मौत




प्रतापगढ़ रानीगंज कैथौला थाना क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाजार निवासी युवराज सिंह पुत्र दीपक सिंह रविवार को चाचा भूपेंद्र सिंह के साथ किसी काम से बाइक से रायबरेली गया था। शाम चार बजे के करीब दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथौला के पास हाईवे पर खड़ी एक कार में बैठे लोगों ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक टकराकर अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार चाचा भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में दिवंगत के चाचा भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवराज को मृत घोषित कर दिया। दिवंगत भुपियामऊ स्थित एटीएल स्कूल का कक्षा नौ का छात्र बताया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।