![]() |
आइये आपको थोड़ा विस्तृत वर्णन करते हुए पूरा माजरा समझाते हैं। भैरोपुर नाम की एक जगह है यहां पर स्थित वाहन स्टैंड से टेंपो चालक अंतू, कोहंडौर, मदाफरपुर और पट्टी सवारियां ले जाते हैं। रविवार को मकंद्रूगंज के कुछ सिपाही भैरोपुर टेम्पो स्टैंड पहुंचे और अचानक टेंपो चालकों को पीटने लगे। इस दौरान टेंपो में बैठी सवारियों को उतरवा दिया। इन पुलिस कर्मचारियों के डंडा मार देने की वजह से दो टेंपो के शीशे टूट गए और कई चालकों को चोट भी लग गई।
इस तरह पुलिस की कार्रवाई से नाराज सलामत उल्ला, बब्लू तिवारी, मोबीन, धीरज, नीरज, देवेंद्र, पप्पू सिंह, अनूप कुमार, प्रदीप तिवारी, सतीश, भाष्कर, सूरज, रामप्रताप यादव, अशोक कुमार आदि टेंपो चालक नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह के घर के सामने पहुंच गए और दुःख का प्रदर्शन करने लगे। टेंपो चालकों ने रोते हुए कहा कि मकन्द्रूगंज चौकी इस पांच हजार रुपये महीना वसूली पूरे टेम्पो स्टैंड से करना चाहती है और जब उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है तो पुलिस उन पर कहर बरपा रही है। फिलहाल नगर पालिका अध्यक्ष ने टेम्पो चालकों के हितों के लिए कार्रवाई का भरोसा दिया तब ग़ुस्से से भरे और दुःखी ड्राइवर वाहन स्टैंड पर वापस आये।
फिलहाल डी.एन. यादव चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज ने कहा कि टेंपो चालक स्टैंड से हटकर चौक के पास आकर सवारियां भरते हैं। इसकी वजह से कई बार जाम लग जाता है।इसी पर कार्यवाई करते हुए जब रविवार को चीता मोबाइल के सिपाहियों ने चौक से कुछ टेम्पूओं को भगाया तो ये चालक वसूली का आरोप लगाने लगे जो कि पूर्णतः गलत है।
