मारपीट कर रहे युवक ने कोतवाल पर तान दी पिस्तौल ! - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 25 दिसंबर 2017

मारपीट कर रहे युवक ने कोतवाल पर तान दी पिस्तौल !


प्रतापगढ़ सिटी के ट्रेजरी चौराहा पर पंचमुखी मंदिर के नजदीक मारपीट कर रहे युवकों ने शहर के कोतवाल पर ही पिस्टल तान दी। उक्त समय कोतवाल ने भी मौके की नजाकत भांपते हुए शांत रह गए लेकिन थोड़ी देर में पुलिस फोर्स बुलाकर मारपीट कर रहे युवकों को दबोच लिया। पता नहीं किस वजह से कोतवाल ने पिस्टल तानने की बात से पुरी तरह इनकार किया है।



काम अच्छा है कि मारपीट कर रहे युवकों को दबा कर पीटो और ऐसे युवकों को सही कर दो। लेकिन कोई युवक पिस्टल तान दे तो उसका हाथ जरूर तोड़ देना चाहिए। आइये अब बताते हैं हुआ क्या शहर कोतवाल हैं आदित्य सिंह जो रविवार की रात  आठ बजकर 30 मिनट पर अंबेडकर चौराहे पर जीप में थे। उसी समय उनको सूचना मिली कि पंचमुखी मंदिर के पास मारपीट हो रही है। अतएव कोतवाल बताए गए घटनास्थल पर पहुंचे।  अचानक आयी पुलिस को देखकर मारपीट में शामिल एक युवक भाग गया। कोतवाल वहां मौजूद एक दूसरे युवक को जब अपनी जीप में बैठाने लगे। तो उसे छुड़ाने के लिए  एक और युवक के साथ कुछ लोग पहुंच गए। ये लोग मारपीट के आरोपी युवक को लेकर कोतवाल से उलझ गए। जब कोतवाल ने हिरासत से छोड़ने से इनकार किया तो वहां मौजूद दूसरे युवक ने कोतवाल पर अचानक पिस्टल तान दी। अचानक इस घटना से कोतवाल शकपका गए और मौके को भांपते हुए पुलिस फोर्स बुलाकर मौके से युवकों को हिरासत में ले लिया और भीड़ को हटवाया। हालांकि पहुंचे पुलिसकर्मियों को मौके पर कोई असलहा घटनास्थल से नहीं मिला। इस बारे में जब कोतवाल आदित्य सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह मारपीट की सूचना पाकर वहाँ पहुंचे थे। किसने उन पर पिस्टल तानी कब तानी यह सब बात गलत है। फिलहाल मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।