नहर से खेत की सिंचाई कर रहे 19 वर्षीय युवक की रहस्यमयी तरीके हालत बिगड़ गई। जब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचते युवक दम तोड़ चुका था अतएव डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
इस तरह अकारण और अचानक घटी इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पचौरी नामक गांव में रहने वाले रामबहादुर वर्मा का छोटा पुत्र सोनू (19) शनिवार की रात खेत के पास से गुजर रही नहर से सिंचाई कर रहा था। देर रात अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने घर पहुंचकर परिजनों को यह बात बताई । परिवार वाले उसे लेकर सीएचसी पट्टी पहुंचे ही थे कि तब तक युवक मौत हो गई थी। इस घटना से हैरान रोते बिलखते परिजन जब शव लेकर घर गए तो पूरे गांव में कोहराम मच गया।
अब युवक को कुछ काट लिया या ठंड लग गयी या किसी ने जहर दे दिया। एक नौजवान की अचानक इस तरह से मृत्यु हो जाना किसी के गले नहीं उतर रहा है। पूरा गांव दुखी है।
सोमवार, 25 दिसंबर 2017
खेत में सिंचाई कर रहे युवक की रहस्यमयी तरीके से मौत
Tags
# हादसा
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
हादसा
Labels:
हादसा
