![]() |
पट्टी/कंधई: गेंहूँ की सिंचाई करने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गयी। रविवार की रात खेतों में लगे सबमर्सिबल पम्प से खेतों की कर रहे थे सिंचाई।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पूरे धना निवासी बृजेश पाण्डेय का खेत कंधई थाना क्षेत्र के गोवई गाँव मे है। जहाँ पर उन्होंने ने आसानी से सिंचाई के लिए सबमर्सिबल पम्प लगा रखा है। रविवार रात 09:00 बजे के लगभग जब लाइट आई तो गाँव के ही रामशंकर यादव (70वर्ष) अपने खेतों में पानी लगाने के लिए गए। सबमर्सिबल में पहले से उतरे करन्ट की चपेट में आने से रमाशंकर की मौत हो गयी। सुबह जब जानकारी हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों में शोक की लहर।
