अम्मा साहेब ट्रस्ट एवं शारदा संगीत महाविद्यालय की ओर से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार को अम्मा साहेब ट्रस्ट के बोर्ड के सदस्य एवं शारदा संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र बहादुर सिंह ने 25 हजार रू0 का दान निजी फण्ड से चेक के जरिये प्रदान किया। समूचे देश में व्यवस्था के आवाहन पर सैनिक कल्याण एवं पूनर्वास हेतु सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत जिलाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न सरकारी एवं गैरसरकारी संगठनों से एकत्र होने वाली धनराशि को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास हेतु उपलब्ध कराया जाना है जिसकी अन्तिम तिथि 15 मार्च 2018 नियत की गयी है। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेन्ट कर्नल राकेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को सशस्त्र सेना का फ्लैग लगाया तथा अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनन्द मोहन ओझा, ट्रस्ट के बोर्ड के सदस्य डा0 दयाराम मौर्य ‘रत्न’ ट्रस्ट के सदस्य रोशनलाल ऊमरवैश्य, फ्लाइट लेफ्टिनेन्ट अमर सिंह, अपर डिवीजन क्लर्क राम कौशल, सूबेदार सत्य प्रकाश, वारंट अफसर प्रेमचन्द्र पाण्डेय, सूबेदार एस0पी0 मिश्रा, कैप्टन ओंकारनाथ, नायब सूबेदार राम आसरे, पेटि आफिसर वृजेश कुमार सिंह एव ंनायब सूबेदार श्रवण कुमार पाल को जिलाधिकारी ने सशस्त्र झण्डा दिवस की बधाई दिया।
जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कहा है कि समाज सेवा जैसे उत्कृष्ट कार्य में कार्यरत लोग वास्तव में महान होते है और दूसरे लोगों के लिये प्रेरणाश्रोत भी है। सशस्त्र झण्डा दिवस के अवसर पर अम्मा साहेब ट्रस्ट की ओर से जिलाधिकारी को 25 हजार रू0 की सहायता राशि प्रदान किये जाने के अवसर पर जिलाधिकारी ने अम्मा साहेब ट्रस्ट की सराहना की है। उन्होने कहा है कि इस कार्य से नये लोगों में समाज सेवा का जज्बा उत्पन्न होता है जो नई पीढ़ी के लिये पथ प्रदर्शक का काम करता है।
