युवक/युवतियो को ट्रिपल-सी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किये जाने की योजना संचालित - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

युवक/युवतियो को ट्रिपल-सी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किये जाने की योजना संचालित



जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ज्योति त्रिवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि शैक्षिक सत्र 2017-18 के अन्तर्गत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को सी0सी0सी0 (ट्रिपल-सी) प्रशिक्षण प्रदान किये जाने की योजना संचालित है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर भरकर संलग्नकों सहित शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र दो प्रतियो में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन प्रतापगढ़ में दिनांक 13 दिसम्बर 2017 तक जमा कर सकते है। छात्रों का चयन पात्रता की दशा में प्रथम आवत-प्रथम पावत के सिद्धान्त पर किया जायेगा। इस योजना की पात्रता के लिये अभ्यार्थियों को रू0 1 लाख वार्षिक ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र दोनो में समान रूप से आय सीमा में आने वाले व्यक्तियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य है, कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये इण्टरमीडिएट न्यून्तम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है, प्रशिक्षार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिये, प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो, प्रशिक्षार्थी जनपद प्रतापगढ़ का मूल निवासी हो एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 03 माह की होगी। इस योजना की विस्तृत जानकारी के लिये जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग विकास भवन कक्ष सं0-74 से प्राप्त की जा सकती है।