नए तरीके से बन रहा है प्रतापगढ़ का जिला पुरुष व महिला अस्पताल का गेट, जाम की समस्याओ से मिला छुटकारा - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

नए तरीके से बन रहा है प्रतापगढ़ का जिला पुरुष व महिला अस्पताल का गेट, जाम की समस्याओ से मिला छुटकारा


प्रतापगढ़| जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का गेट का कायाकल्प हो रहा है। बहुत ही जल्द जिला अस्पताल का गेट एक नए लुक के साथ बन कर तैयार होगा।
स्वास्थ्य महकमे की तरफ से 80-80 हजार रुपये की लागत से हॉस्पिटल गेट का निर्माण कार्य चालू है। जिला पुरुष और महिला अस्पताल का गेट पिलर पर बनाया गया था। अब यह गेट काफी सकरा हो गया है। जिसके कारण आये दिन गेट पर जाम लगता था। जाम के वजह से एम्बुलेंस को भी निकलने में बहुत दिक्कत झेलनी पड़ती है। जाम की समस्या से निदान पाने के लिए और गेट को नया नया लुक देने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने कवायद चालू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार के दिन जिला पुरुष अस्पताल, प्रतापगढ़ का पुराना गेट तोड़ दिया गया।
मामले को लेकर जब सीएमओ कार्यालय के अवर अभियंता (जेई ) अवधेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अब जिला पुरुष व महिला अस्पताल के गेट का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। अब पिलर के जगह पर लोहे का एंगल लगाकर और उसके ऊपर ग्लो साइन बोर्ड लगाया जाएगा। इसमें रात के समय लाइट भी जलेगी। जिससे अब दूर से ही दोनों अस्पताल का गेट भी स्पष्ट दिखाई देगा। गेट का पिलर ढहाए जाने के बाद अब काफी जगह हो गई। इससे जाम की समस्या भी छुटकारा मिला है।