समाधान दिवस पर अनुपस्थिति अधिकारियों का वेतन कटा - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

समाधान दिवस पर अनुपस्थिति अधिकारियों का वेतन कटा




लालगंज तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को समाधान दिवस मे कई गैरहाजिर अफसरों पर एसडीएम नाराज  कोमल यादव ने अधिशाषी अभियंता विद्युत लालगंज, एसडीओ विद्युत तथा अवर अभियंता, वन क्षेत्राधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी लालगंज के एक दिन के वेतन कटौती के साथ डीएम को भेजे गये। पत्र मे इन अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्ट भी दिये जाने की संस्तुति की है। वहीं खण्ड विकास अधिकारी सांगीपुर, एसओ जेठवारा व मत्स्य निरीक्षक के भी एक दिन वेतन कटौती के लिये संस्तुति पत्र भेजा है। समाधान दिवस मे कुल सतहत्तर शिकायतें आयी। जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं कर सके। राजस्व-35, पुलिस-13, विकास-6 व अन्य-23 शिकायतों की सुनवाई करते हुये एसडीएम ने मातहत अफसरो को सप्ताह भर के भीतर समाधान कराये जाने के कड़े निर्देश दिये। समाधान दिवस मे पुलिस से जुड़ी शिकायतें सीओ रमाकांत यादव ने सुनवाई करते हुये थानाध्यक्षो को डट लगायी। इस मौके पर तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय, सीओ चकबंदी शैलेन्द्र द्विवेदी, बीडीओ ओपी मिश्रा, सीडीपीओ अनुपम मिश्रा व कृषि प्रभारी मिथिलेश श्रीवास्तव आदि रहे।