किसानों ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर एसडीम को ज्ञापन सौंपा - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

किसानों ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर एसडीम को ज्ञापन सौंपा



उत्तर प्रदेश सरकार को आये कुछ ही दिन हुआ नहीं और घरेलू बिजली दर एवं किसानों के उपयोग के बिजली दामों मे बढ़ोत्तरी से नाराज भारतीय किसान यूनियन अ0 के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व मे तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने इधर उधर घूम रहे आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान के लिये सरकार द्वारा कार्रवाई न करने पर कड़ी नाराजगी जताई। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जंगली सुअरों तथा  नीलगाय द्वारा फसलों को तबाह किया जा रहा है। वहीं उन्होनें बैंको द्वारा सरकार के किसान कर्ज माफी मे भी मनमानेपन का आरोप लगाया। इसके बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कोमल यादव को सौंपा। इस मौके बहुत से किसान उपस्थित रहे।