स्कूलों में अब तक नहीं बँटा बच्चों के लिए स्वेटर, इसीलिए स्कूल कर दिए बंद - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 27 दिसंबर 2017

स्कूलों में अब तक नहीं बँटा बच्चों के लिए स्वेटर, इसीलिए स्कूल कर दिए बंद

प्रतापगढ़: सभी को पता चल ही गया है कि डीएम ने बीएसए द्वारा आदेश दिलवाया है कि ठंढ ज्यादा है कुछ दिन के लिए स्कूल बंद कर दो। लेकिन जब ठण्ड अपने चरम पर है। मंगलवार को तापमान अधिकतम 23.0 और न्यूनतम तापमान 6.3 रहा। इतनी ठण्ड में भी राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में स्वेटर बाँटने का ऐलान तो कर दिया पर अब तक बँटने की व्यवस्था नहीं हो सकी है।किसको कोसा जाय सरकार को या जिला प्रशासन को, गरीब के बच्चे न पढ़ें अच्छा है लेकिन उन्हें समय से स्वेटर नहीं दिया जाएगा।
     राज्य सरकार ने जूनियर स्तर तक के सरकारी स्कूलों में स्वेटर बाँटने की घोषणा तो कर दिया था लेकिन अभी तक वितरण की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जिले के 2.21 लाख स्कूली बच्चे स्वेटर का इंतजार कर रहे हैं। इतनी ठण्ड होने पर भी अभी तक स्वेटर वितरण न होना प्रशासन की लापरवाही ही दर्शाता है। बीएसए बीएन सिंह कहते हैं "अभी तक शासन से स्वेटर नहीं आये हैं। अभी तक टेंडर नहीं हुआ है, स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से यथासंभव सहायता कराई जा रही है।"