राज नारायण पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ग्राम पूरेबाबू पट्टी में निःशुल्क कम्बल वितरण - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 27 दिसंबर 2017

राज नारायण पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ग्राम पूरेबाबू पट्टी में निःशुल्क कम्बल वितरण




राज नारायण पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पूरेबाबू पट्टी में निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज नारायण पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जो गरीबों को निःशुल्क कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है यह बहुत ही पुनीत एवं सराहनीय कार्य है। इससे गरीब, बेसहारा लोगो को भीषण ठण्ड से लोगो को राहत मिलेगी। अपने सम्बोधन में उन्होने यह भी बताया कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र में गेहूॅ की सिंचाई के लिये विद्युत आपूर्ति दिन में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक एवं सायं 5 बजे से सुबह 4 बजे तक की जाये इसके लिये शासन को पत्र लिखा गया है। 

क्षेत्र में टूटी हुई सड़को को मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जायेगा। उन्होने यह भी बताया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये पट्टी तहसील के विकास खण्ड मंगरौरा, बाबा बेलखरनाथ धाम, पट्टी एवं आसपुर देवसरा में जमीन उपलब्ध होते ही स्टेडियम के निर्माण का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। रूरे के शहीद स्थल का भी विकास कार्य कराया जायेगा तथा पट्टी नगर पंचायत के अन्तर्गत प्रत्येक वार्ड में सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य भी किया जायेगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पट्टी जे0पी0 मिश्र, पट्टी नगर पंचायत के अध्यक्ष खेदनलाल जायसवाल, अशोक पाण्डेय, बद्री प्रसाद पाण्डेय, रविन्द्र पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।