महिलाओ, किशोरी बालिकाओ को फ्री सेनेटरी नैपकिन - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 27 दिसंबर 2017

महिलाओ, किशोरी बालिकाओ को फ्री सेनेटरी नैपकिन


महिलाओ, किशोरी बालिकाओ मे स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न किये जाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन वितरित किये जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसमें जनवरी 2018 में एक ग्राम सभा में 30 सेनेटरी नैपकिन गरीब परिवार की महिलाओं व किशोरियों को निःशुल्क वितरित होगा। माह फरवरी 2018 में एक ग्रामसभा में 30 सेनेटरी नैपकिन गरीब महिलाओ एवं किशोरी बालिकाओं को 25 प्रतिशत मूल्य पर उपलब्ध कराया जायेगा। इसी तरह माह मार्च 2018 में एक ग्राम सभा में 30 गरीब महिलाओ एवं किशोरियो को 50 प्रतिशत मूल्य पर उपलब्ध कराया जायेगा। एक नैपकिन का मूल्य रू0 20 है।
किशोरावस्था में माहवारी के समय असुरक्षित गन्दे कपड़े लेने/प्रयोग करने से तमाम बीमारियॉ उत्पन्न होती है। इस प्रकार यदि महिलाओ व किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन निःशुल्क/कम मूल्य पर उपलब्ध कराया जायेगा तो वे स्वच्छता के प्रति जागरूक होगी और उनके अन्दर स्वच्छता की आदते विकसित होगी एवं जनमानस में बेहतर सन्देश जायेगा। ऐसी महिलाओं और किशोरियों का व्यवहार परिवर्तन होने पर वे स्वयं इसको क्रय करने लगेगी एवं स्वच्छता मिशन का संकल्प फलीभूत होने लगेगा।