योगीराज में राम असुरक्षित, प्रतापगढ़ के मंदिर में एक बार फिर चोरी - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 27 दिसंबर 2017

योगीराज में राम असुरक्षित, प्रतापगढ़ के मंदिर में एक बार फिर चोरी


प्रतापगढ़| एक बार फिर से प्रतापगढ़ जिले के धार्मिक स्थल में चोरी की वारदात सामने आयी है। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग के किनारे स्थित सीताराम धाम मन्दिर में चोरो ने डाका डाला और दानपेटी तोड़कर रुपये उठा ले गए। 

मंगलवार को धाम में देर रात पहुंचे चोरो ने हजारों रूपये की कीमत का सामान और मंदिर की दान पेटिका तोड़कर रूपये समेट लिया। सुबह लोगो को मंदिर में घटित चोरी के बारे मालूम पडा , तो लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर मोहल्ले के समीप इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे के किनारे स्थित सीताराम धाम में मंगलवार की रात आये चोरों ने धाम परिसर में लगा घंटा, हजारों रुपये की खाद्य सामग्री और दान पात्र तोड़कर 5,000 रूपये कैश लूट ले गए। बुधवार की सुबह लोगो को घटना जानकारी हुई तो लोगो ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची भंगवाचुंगी चौकी के इन-चार्ज प्रमोद पांडेय ने तहरीर लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

प्रतापगढ़ जिले में इंसान क्या, भगवान भी सुरक्षित नही है, केवल दिसंबर के महीने में जनपद के मंदिरों में हो रही डकैती का यह तीसरा वारदात है। इसके पूर्व सदर विधायक संगम लाल गुप्ता का प्रतापवासिनी शीतला देवी धाम, और विश्वनाथगंज स्थित शनिदेव धाम में इसी महीने चोरी हुई।