उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोमदत्त मौर्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2018 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रांं की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन 26 दिसम्बर 2017 को किया जा चुका है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 दिसम्बर 2017 से 31 जनवरी 2018 तक दावे एवं आपत्तियॉ प्राप्त करने की तिथिया है। दिनांक 31 दिसम्बर 2017, 7 जनवरी 2018, 21 जनवरी 2018 एवं 28 जनवरी 2018 को विशेष अभियान की तिथिया निर्धारित है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय प्रतापगढ़ में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जिसका दूरभाष नम्बर-05342-220431 है।
सभी जनसामान्य अनुरोध है कि जिन व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष हो गयी हो अथवा 1 जनवरी 2018 को 18 साल की आयु पूर्ण कर रहे हो, यदि उनका नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नही है तो अपने मतदान केन्द्र या सम्बन्धित तहसील में खुले मतदाता पंजीकरण केन्द्र से सम्पर्क कर फार्म प्राप्त करें जिसमें सम्पूर्ण विवरण भरकर पता, आयु का प्रमाण पत्र साथ में संलग्न कर सम्बन्धित के पास आवेदन जमा कर सकते है।
