![]() |
प्रतापगढ़| पेड़ में टकराने से मोटर साइकिल सवार क्यक्ति की जगह पर मौत हो गई। जानकारी मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बुधवार को रानीगंज अंतर्गत नरी नमाक गाँव के रहने वाले 50 वर्षीय शिवशंकर सरोज मोटरसाइकिल से रानीगंज बाजार जा रहा था। टंउ़वा गांव के समीप उसकी मोटर साइकिल अपना नियंत्रण खोकर सड़क किनारे पेड़ में टकरा गया। मौके पर पहुंचे सठिय लोगो ने उसे हॉस्पिटल ले जाने के लिए तैयार कर रहे थे कि मगर उसी दौरान उसकी मृत्यू हो गई। जानकारी पर आये पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर मृतक के घरवालो को सूचना दी।
