![]() |
प्रतापगढ़| छत से कूदकर मकान में प्रवेश कर चोरों ने नकदी और लाखों रुपये के सोने चाँदी के गहने समेट लिया। घटना की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जनपद के फतनपुर थाना अंतर्गत आने वाले गाँव बेहदौलखुर्द निवासी रामचंद्र, महाराष्ट्र प्रदेश के नागपुर में कोयला के प्लांट में जॉब करता है। मंगलवार को रात रामचंद्र की पत्नी सोनी देवी कमरे के अन्दर अपनी ननद के साथ सो रही थी। छत से कूदकर मकान के भीतर घुसे चोरों ने 2 कमरे का दरवाजा तोड़कर आलमारी और पेटी तोड़कर सामान लूट ले गए। पीड़ित परिवार के मुताबित चोरों ने करीब 2 लाख रुपये का आभूषण व चालीस हजार रुपये कैश उठा ले गए। तहरीर पर फतनपुर थाने के सिपाही मामले की जांच करने पहुंचे तो पाया कि मकान के पीछे खेत में पेटी, बक्सा टूटा हुआ पड़ा था।
