![]() |
प्रतापगढ़| विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में स्थित आवासीय एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैम्प में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते जिलाधिकारी शम्भू कुमार ने कहा कि आज सम्बेदंशीलता के साथ दिव्यांग जनों के प्रति धारणा बदलने के साथ उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने की जरूरत है ।
उन्होंने कहा कि जैसे सामाजिक धारणाएं बदलने के बाद आज महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका अदा कर रही हैं वैसे ही अगर दिब्याङ्ग जनों के साथ हाथ बढाकर उन्हें बल प्रदान किया जाय तो वे हमें बेहतर परिणाम देंगे।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दिब्याङ्ग और महिला होते हुए भी हौसले और हिम्मत के दम पर अरुणिमा सिंह ने एवरेश्ट की चोटी फतेहकर उदाहरण प्रस्तुत किया वहीं दिब्याङ्ग होने के बावजूद भी सुहास यल वाई जिलाधिकारी इलाहाबाद ने पैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे विश्व मे देश का नाम रोशन किया।
उन्होंने कहा कि अभी दिब्याङ्ग जनों के प्रति उतनी सम्बेदंशीलता नहीं आ पाई है जितनी आनी चाहिए थी इसलिए इस दिशा में समाज की मुख्य धारा में इन्हें लाने के लिए सद्भाव के साथ हाथ बढाने की जरूरत है । इन्हें अगर सुबिधायें मुहैया कराई जाँय तो ये बेहतर परिणाम दे सकते हैं।
![]() |
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सगुन गौतम और मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव ने भी दिब्याङ्ग बच्चों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। समारोह में दिब्याङ्ग मूकबधिर बच्चियों द्वारा भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किये गए वहीं दृष्टिबाधित दिब्याङ्ग बच्चों ने मनमोहक गीत भी प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर स्वागत बी यस ए बी यन सिंह द्वारा किया गया तथा जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों को गर्म कपड़े टी शर्ट और टोपी भी प्रदान की गयी।
समारोह में समेकित शिक्षा की समन्वयक शालिनी मिश्रा,नगर खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश जायसवाल ,विकलांग बन्धु के सदस्य रोशन लाल उमरवैश्य ,ए बी यस ए उपेंद्र सिंह,संतोष तिवारी ,हिमांशु रंजन ,रामकुमार सिंह,राम सूरत यादव,शैलेन्द्र कुमार सिंह ,प्रधान दिनेश दूबे, राम सजीवन मौर्य ,मंजू सिंह , सुशील सिंह आदि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन विवेक उपाध्याय द्वारा किया गया ।

