विश्व दिव्यांग दिवस पर भ्रमण के लिए रवाना किए गये बेल्हा के दिव्यांग बच्चे - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 3 दिसंबर 2017

विश्व दिव्यांग दिवस पर भ्रमण के लिए रवाना किए गये बेल्हा के दिव्यांग बच्चे


प्रतापगढ | विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांग बच्चों के बौद्विक विकास हेतु दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एंव प्रयास संगम आनंदवन शुकुलपुर शक्तिनगर के संयुक्त प्रयास के द्वारा एक आनोखी पहल करते हुए रविवार को नगर स्थित प्रयास राजकीय अक्षम विद्यालय के बच्चों को भ्रमण हेतु इलाहाबाद के लिए प्रतापगढ से रवाना किया गया। इस दौरान जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिह ने भ्रमण दल को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज की पहचान होते हैं। इनकी मजबूती से ही राष्ट्र की मजबूती जुड़ी हुई है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का शतप्रतिशत नियमानुसार पालन कराया जा रहा है, जिससे बच्चों की हालत में सुधार होगा। 



कुपोषण से मुक्ति के उपायों जैसे तमाम प्रयास किये जा रहे। जिसके तहत बच्चों के बौद्विक विकास हेतु उन्हे भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जो जनपद के दिव्यांग बच्चोके लिए भ्रमण यात्रा का पहला कार्यक्रम रहा है। इस मौके पर लोकल लेबिल कमेटी के सदस्य राघवेन्द्र नाथ शुक्ल ने कहा कि दिव्यागता अभिशाप नहीं है बल्कि दिव्यागों को समुचित सुविधा एवं प्रोत्साहन मिले तो वे भी सामान्य लोगों की तरह हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। जिसके लिए विभाग द्वारा समय समय पर निरन्तर कार्योक्रमो व अन्य माध्यमों सेदिव्यांगजनो को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकीय प्रयास अक्षम विद्यालय बृजेश चैधरी, राघवेंद्र शुक्ला एवं अनिरुद्ध नारायण तिवारी, श्री नारायण यादव समेत अन्य विभागीय लोग उपस्थित रहे।