पट्टी : पत्नी की दवा लाने बाजार जा रहे अधेड़ से बदमाशों ने रास्ते मे मोबाइल व नगदी छीन ली ।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव निवासी असगर अली ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह कल करीब 4:00 बजे अपनी पत्नी की दवा लाने बाजार जा रहा था। अभी वह बहुता इंटर कॉलेज के पास ही पहुंचा था कि गांव के ही एक युवक ने साथियों संग रोककर ₹3000 और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित व्यक्ति अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए दवा लाने जा रहा था ।
उधर पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डेईडीह धौराहरा गांव में कल 9:00 बजे दिन में इंटर में पढ़ने वाली एक छात्रा को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया । उसके संबंध में युवती के परिजनों ने कोतवाली पट्टी में तहरीर दी है और उन्होंने युवती की जान के खतरे की आशंका व्यक्त की है। पुलिस दोनों मामले की तहरीर लेकर दोनों मामलों की सघनता से जांच कर रही है। पट्टी कोतवाल ने बताया कि जांच के बाद दोनों मामलों में मुकदमें पंजीकृत किये जायेंगे ।
शनिवार, 30 दिसंबर 2017
बदमाशों ने अधेड़ से मोबाइल व नगदी छीना, पत्नी की होने वाली थी डिलीवरी
Tags
# अपराध
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
अपराध
Labels:
अपराध
