जी.जी.आई.सी. कालेज, प्रतापगढ़ की छात्राओं को बनाया जा रहा हुनरमन्द - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

जी.जी.आई.सी. कालेज, प्रतापगढ़ की छात्राओं को बनाया जा रहा हुनरमन्द

उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई प्रतापगढ़ द्वारा आज राजकीय बालिका इण्टर कालेज प्रतापगढ़ में कौशल विकास जागरूकता कार्यक्रम प्रधानाचार्य गरिमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई कौशल विकास मिशन के जिला प्रबन्धक श्री कन्हैया लाल वैश्य ने कहा कि कौशल विकास मिशन सरकार की एक बहुत महत्वाकांक्षी योजना है इसके अन्तर्गत 14 से 35 वर्ष के युवक/युवतियों को हुनरमन्द बनाकर स्वरोजगार/रोजगार से जोड़ना है। कौशल विकास के उद्देश्यों तथा जीवन में उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही साथ कौशल विकास मिशन के मोटो ‘‘सबको हुनर सबका काम, कौशल विकास की यही पहचान’’ के बारे में तथा स्किल कनेक्ट कार्यक्रम के बारे में उपस्थित छात्राओं को जागरूक किया। उन्होने जिले में संचालित किये जा रहे कौशल विकास मिशन के केन्द्रों पर छात्राओं को पंजीकृत करने के लिये अनुरोध किया कि जिससे वे प्रशिक्षण लेकर हुनरमन्द बनकर अपना, अपने परिवार का तथा देश के आर्थिक विकास में अपना योगदान करें। उन्होने यह भी बताया कि 14 वर्ष से 35 वर्ष तक के छात्र/छात्राओं के लिये कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत पंजीकृत किया जाता है और उन्ही को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या गरिमा श्रीवास्तव ने छात्राओ से कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत आवेदन करके समय से पंजीकृत करने हेतु निर्देश दिया, साथ ही साथ यह भी कहा कि अपने आस-पास के छात्राओ/जो छात्राये स्कूल छोड़ चुके है वे कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षण लेकर अपने को हुनरमन्द बनाकर स्वरोजगार/रोजगार से जोड़ सकती है। इस अवसर पर कालेज के कौशल विकास प्रभारी सिद्धार्थ कुमार श्रीवास्तव, सहायक अध्यापिका सुमन सिंह, शिल्पा त्रिपाठी, कौशल विकास मिशन के सेन्टर इन्चार्ज संजय मौर्य सहित बड़ी संख्या में छात्रायें उपस्थित थी।