छात्रवृत्ति लेना है तो 3 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

छात्रवृत्ति लेना है तो 3 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2017-18 में प्रदेश व प्रदेश के बाहर दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा-11-12 को छोड़कर) ग्रुप 1, 2, 3 व 4 के अन्तर्गत संशोधित सयमसारिणी निर्गत की गयी है। जिसके अन्तर्गत छात्रो द्वारा फाइनल प्रिन्ट निकालना, आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी, छात्र/छात्राओ द्वारा शिक्षण संस्थानों वांछित संलग्नकों सहित जमा किये जाने हेतु 03 जनवरी 2018 की तिथि निर्धारित है। इसके अलावा शिक्षण संस्थानो द्वारा आनलाइन प्राप्त, सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 06 जनवरी 2018 तक और संदेहास्पद डाटा को कारणों सहित छात्र के लॉगिन पर प्रदर्शित किये जाने एवं आनलाइन आवेदन पत्र में की त्रुटियों को ठीक करके हार्डकापी छात्रों द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्थान में जमा किये जाने हेतु आवेदन पत्र भरने (शुद्ध) 02 दिन के अन्दर विलम्बतम् 05 फरवरी 2018 तक की गयी है। आवेदन पत्र में हुई त्रुटियो को ठीक करके छात्रो द्वारा जमा किये गये आवेदन को शिक्षण संस्थान द्वारा सत्यापित एवं अग्रसारित करने हेतु 25 जनवरी-2018 से 05 फरवरी-2018 तक निर्धारित की गयी है।

शिक्षण संस्थानो द्वारा कक्षा-9 एवं 10 के आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 02 जनवरी तक निर्धारित जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि शैक्षिक सत्र 2017-18 में कक्षा-9 व 10 में अध्ययनरत छात्रों को छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत मास्टर डाटाबेस बनाने एवं छात्रवृत्ति वितरण की पूर्व निर्गत समयसारिणी में संशोधन करते हुये नवीन संशोधित समयसारिणी निर्गत की गयी है जिसके अन्तर्गत शिक्षण संस्थान द्वारा आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने के तिथि 02 जनवरी 2018 तक और संदेहास्पद डाटा को कारणो सहित छात्र के लॉगिन पर प्रदर्शित किये जाने हेतु 18 जनवरी 2018 से 25 जनवरी 2018 तक निर्धारित है। त्रुटियों को ठीक करके छात्रो द्वारा जमा किये गये आवेदन को शिक्षण संस्थान द्वारा सत्यापित एवं अग्रसारित करने हेतु 19 जनवरी-2018 से 01 फरवरी 2018 तक निर्धारित की गयी है।